भोजन के घटक || Components Of Food
भोजन क्या हैं? वे सभी खाद्य पदार्थ जिन्हें हम जीवित रहने, ऊर्जा पाने, शारीर के विकास और टूट-फुट की मरम्मत आदि के लिए खाते हैं परन्तु उससे शरीर को कोई हानि नहीं होता हैं, भोजन कहलाता हैं| भोजन के मुख्या स्रोत: भोजन के मुख्य स्रोत पेड़-पौधें तथा जन्तुएँ हैं| पेड़-पौधों से प्राप्त भोजन: सब्जी, दाल, चावल, गेहूँ, फल, साक आदि पौधों से प्राप्त भोजन के मुख्या स्रोत हैं| जंतुओं से प्राप्त भोजन: दूध, अंडा और माँस जंतुओं से प्राप्त भोजन हैं| पोषक तत्त्व: विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों में हमारे शारीर की वृद्धि, विकास,टूट-फुट की मरम्मत, ऊर्जा पाने एवं स्वस्थ रहने के लिए कुछ आवश्यक अवयव होते हैं| इन अवयवों को पोषक-तत्त्व कहते हैं| जैसे- कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन इत्यादि| पोषक तत्त्व के प्रकार: पोषक-तत्व सात प्रकार के होते है- कार्बोहाइड्रेट 2. वसा 3. प्रोटीन 4. विटामिन 5. खनिज-लवण 6. जल 7. आहारी रेशा विभिन्न खाद्य पदार्थों की जाँच: 1. मंड के लिए परीक्षण: सबसे पहले खाद्य पदार्थ या कच्ची सामग्री का थोड़ी मात्रा लीजिए| इसमें तनु आयोडीन विलयन की 2 या 3 बूँदें डालिए| खाद्य पदार्थ के रंग में परिवर्तन आयेगा और वह नीला या काला हो जाएगा| यह नीला या काला रंग, मंड की उपस्थिति को दर्शाता हैं| 2. प्रोटीन के लिए परीक्षण: सबसे पहले खाद्य पदार्थ की थोड़ी मात्रा लीजिए| यदि वह ठोस हैं तो पहले उसका पेस्ट अथवा चूर्ण बना लीजिए तथा चूर्ण को एक साफ़ परखनली में डाल दीजिए| उसके बाद परखनली में दस बूँद जल डालकर उसे अच्छी तरह हिलाइए| अब ड्रॉपर की सहायता से परखनली में 2 बूँद कॉपर सल्फेट का विलयन तथा 10 बूँद कास्टिक सोडा का विलयन डालिए और परखनली को एक मिनट के लिए रख दीजिए| परखनली में रखें पदार्थ बैंगनी रंग का हो जाता हैं यह बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति को दर्शाता हैं| 3. वसा के लिए परीक्षण: सबसे पहले खाद्य पदार्थ की थोड़ी मात्रा लीजिए| इसे एक कागज़ में रख कर कूटिए| अब कागज़ को सीधा कीजिए और ध्यानपूर्वक देखिए| कागज़ पर तेल की धब्बे दिखाई देने लगेंगे| ये तेल के धब्बे उस खाद्य पदार्थ में वसा की उपस्थिति को दर्शाता हैं| विभिन्न पोषक हमारे शरीर के लिए क्या करते हैं? 1. कार्बोहाइड्रेट: कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं| कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्रोत: शकरकंद, आलू, पपीता, गन्ना, आम, चावल, गेंहूँ, मक्का बाजरा आदि कार्बोहाइड्रेट का कुछ मुख्य स्रोत हैं| 2. वसा: वसा से भी हमें ऊर्जा मिलती है परन्तु वास्तविकता यह है कि कार्बोहाइड्रेट की तुलना में वसा से हमें अधिक ऊर्जा प्राप्त होती हैं| (i) पौधों से प्राप्त वसा का कुछ मुख्य स्रोत: सरसों तेल, नारियल तेल, सोयाबीन तेल, तिल, मूँगफली, गिरी, सूरजमुखी तेल आदि वसा का कुछ मुख्य स्रोत हैं| (ii) जंतुओं से प्राप्त वसा के मुख्य स्रोत: घी, मछली, माँस, दूध, मक्खन, अंडे आदि वसा से प्राप्त कुछ मुख्य स्रोत हैं| ध्यान देने योग्य बातें: वसा और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन ‘ऊर्जा देनेवाला भोजन’ कहलाते हैं| प्रोटीन: प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है प्रोटीन युक्त भोजन को प्राय: शरीर वर्धक भजन कहते हैं| प्रोटीन के मुख्य स्रोत: प्रोटीन के मुख्य स्रोत पौधे तथा जन्तुएँ हैं- (i) पौधों से प्राप्त प्रोटीन के मुख्य स्रोत: चना, मूँग, तुअर, राजमा, सोयाबीन, मटर आदि पौधों से प्राप्त प्रोटीन के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (ii) जंतुओं से प्राप्त प्रोटीन के मुख्य स्रोत: माँस, मछली, पनीरतो, अंडा, दूध आदि जंतुओं से प्राप्त प्रोटीन के कुछ मुख्य स्रोत है| विटामिन: विटामिन रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं विटामिन हमारी आँख, अस्थियों, दाँतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं| विटामिन कई प्रकार के होते है जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं| जैसे- विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-D, विटामिन-E तथा विटामिन-K के नाम से जाना जाता हैं| ध्यान देने योग्य बातें: (i) विटामिन-B के एक समूह को विटामिन-B काम्प्लैक्स कहते है| इनमें विटामिन-B1, विटामिन-B2, विटामिन-B3, विटामिन-B5, विटामिन-B6, विटामिन-B7, विटामिन-B9 और विटामिन-B12 सामिल रहते हैं| (ii) हमारे शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की अल्प मात्रा में आवश्यकता होती हैं| विभिन्न विटामिनों के कार्य तथा उनका मुख्य स्रोत: (i) विटामिन-A: विटामिन-A हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता हैं| विटामिन-A के मुख्य स्रोत: मछली तेल, आम, दूध, गाजर, पपीता आदि विटामिन-A के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (ii) विटामिन-B: ऊर्जा प्रदान करना, रक्त निर्माण, पाचन क्रिया में सुधार, त्वचा, बाल और आँखों को स्वस्थ रखना आदि कार्य करता हैं| विटामिन-B के मुख्य स्रोत: गेहूँ, चावल और यकृत विटामिन-B के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (iii) विटामिन-C: विटामिन-C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करता हैं| विटामिन-C के मुख्य स्रोत: संतरा, टमाटर, आँवला, मिर्ची, नींबू, अमरुद आदि विटामिन-C के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (iv) विटामिन-D: विटामिन-D हमारी अस्थियों और दाँतों के लिए कैल्सियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता हैं| विटामिन-D के मुख्य स्रोत: दुध्ह, मक्खन, मछली, अंडा, यकृत आदि विटामिन-D के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (v) विटामिन-E : विटामिन-E हरिर में कोशिकाओं को नुकसान से बचता हैं| विटामिन-E के मुख्य स्रोत: वनस्पति तेल, बादाम, मूंगफली, हरी सब्जियाँ आदि विटामिन-E के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (vi) विटामिन-K: विटामिन-K खून को जमाने में सहायता करता हैं| विटामिन-K के मुख्य स्रोत: हरी पत्तेदार सब्जियाँ, पत्ता गोभी, सोयाबीन आदि विटामिन-K के कुछ मुख्य स्रोत हैं| विभिन्न खनिज लवण तथा उनके स्रोत: हमारे शरीर को खनिज लवणों की आवश्यकता अल्प मात्रा में होती हैं| शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रत्येक खनिज लवण आवश्यक हैं| (i) आयोडीन: यदि शरीर की वृद्धि तथा विकास में सहायता करता है और घेंघा रोग से बचाव करता है और यह थायरॉइड ग्रंथि के हरमों के निर्माण में सहायता करता हैं| आयोडीन के मुख्य स्रोत: समुद्री मछली, झींगा, केकड़ा, नमक आदि आयोडीन का कुछ मुख्य स्रोत हैं| (ii) फास्फोरस: यह हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाता हैं|शरीर की वृद्धि और विकास तथा ऊर्जा के निर्माण में सहायता करता हैं| फास्फोरस के मुख्य स्रोत: दूध, अंडा, मछली, दालें और मेवे फास्फोरस के कुछ मुख्य स्रोत हैं| (iii) लौह (आयरन): आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता